कालेधन पर जेटली के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ विपक्ष
(India)

कालेधन पर वित्त मंत्री अरूण जेटली ने संसद में सफाई दी. उन्होंने कहा कि कालेधन से अर्थव्यवस्था खोखली हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर काम जारी है। अपनी सरकार की काले धन पर सक्रियता जताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने कैबिनेट की पहली मीटिंग में एसआईटी गठित की। यूपीए सरकार ने एसआईटी गठित नहीं की थी। यूपीए सरकार ने फैसले का विरोध किया था । वित्त मंत्री ने कहा कि 627 नाम एचएसबीसी बैंक के हैं। जेटली ने भरोसा दिया कि चार्जशीट के बाद नाम सार्वजनिक होंगे. 427 विदेशी खातों की जांच हो रही है. 250 खातेदारों ने उल्लंघन की बात मानी है। गौरतलब है कि कि काला धन के मुद्दे पर संसद में हंगामा हुआ. एक तरफ वित्त मंत्री जवाब दे रहे थे उसी वक्त शरद यादव ने कहा कि आप जैसे बता रहे हैं ऐसे में तो 100 साल में भी कालाधन नहीं आएगा.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।