आरएलडी नेता अमर सिंह ने बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेता ओम माथुर से मुलाकात की। ओम माथुर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी हैं। सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान सिंह ने ओम माथुर के साथ भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात दो घंटे से ज्यादा देर तक चली। गौरतलब है कि इससे पहले खबरें आ रही थीं कि अमर सिंह अपने पुराने घर समाजवादी पार्टी में वापिस लौटेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अक्टूबर में सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने अखिलेश सिंह के साथ अमर सिंह से मुलाकात की थी। इससे पहले अमर सिंह ने संकेत दिए थे कि अगर पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह उनसे पार्टी के साथ जुड़ने के लिए कहते हैं तो वे सपा में शामिल हो जाएंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।