दिल्ली चुनाव में उतरने से पहले आम आदमी पार्टी अपने खजाने को भरने में लगी हुई है. मुंबई में आज इस सिलसिले में डिनर का आयोजन किया गया है. इसमें शामिल होनेवाले को प्रति प्लेट बीस हजार रुपये आम आदमी पार्टी को डोनेट करना पड़ेगा. अरविंद केजरीवाल ने इस डिनर को आयोजित किया है. केजरीवाल को उम्मीद है कि इस डिनर पार्टी से पार्टी के खाते में करीब 40 लाख रुपये आ सकते हैं. कारोबारी, बॉलीवुड कालाकार और बैंकर्स को इस डिनर पार्टी में बुलाया गया है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने चंदा एकत्र करने के लिए विशेष अभियान चलाया. पार्टी की दूसरी वर्षगांठ पर चलाए गए इस अभियान के पहले दिन ही उसे 893 लोगों ने करीब 23 लाख रुपये दिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।