(DELHI, India)
नई दिल्ली-आज टीएमसी के सांसद विरोध के तौर पर काले शॉल ओढ़कर संसद भवन पहुंचे। इससे पहले मंगलवार को भी टीएमसी सांसदों ने प्रदर्शन किया था। मंगलवार को टीएमसी सांसदों ने काले छाते ले जाकर सरकार का विरोध किया था। कालेधन के मुद्दे पर मोदी सरकार विपक्ष के तीखे तेवरों का सामना कर रही है। विपक्षी सांसदों का आरोप है कि भाजपा ने चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि सौ दिनों के भीतर वो विदेश में जमा काला धन वापस ले आएगी लेकिन ऐसा नहीं किया। विपक्षी सांसदों ने सरकार पर अपने वादे से मुकरने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कालेधन के मुद्दे पर जो जवाब दिया है वो संतोषजनक नही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई मुद्दों पर यू-टर्न लिया है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।