आज झारखंड में मोदी और सोनिया की रैलियां
(India)
दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज झारखंड में आमने सामने होंगे। पीएम मोदी यहां दो और सोनिया गांधी एक रैली को संबोधित करेंगी। पांच चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर में झारखंड की 13 सीटों पर 2 दिसंबर को वोट जाले जाएंगे। पीएम मोदी सुबह जमशेदपुर के गांधी मैदान में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में दिन की पहली रैली करेंगे। पीएम की दूसरी रैली रांची के मोरहाबादी मैदान में सुबह साढ़े 10 बजे होगी।प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी के अधिकारी रैली स्थल का दौरा कर चुके हैं। साथ ही मॉक ड्रिल भी की जा चुकी है। प्रशासन के मुताबिक पीएम की सुरक्षा के लिए एक हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। पीएम की हिफाजत में एसपीजी, एनएसजी, केंद्रीय सुरक्षा बल, स्पेशल ब्रांच के जवान शामिल होंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।