एएमयू में भाजपा कार्यक्रम को लेकर अड़ी
(India)
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जमीरुद्दीन शाह ने यूनिवर्सिटी के अंदर बीजेपी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। आपको बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को लिखे अपने खत में उन्होंने कार्यक्रम की वजह से सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका जताई है। दरअसल बीजेपी, एएमयू को जमीन दान करने वाले इलाके के जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह की 1 दिसंबर को होने वाली जयंती मनाना चाह रही है, लेकिन यूनिवर्सिटी का मानना है कि इस कार्यक्रम की वजह से सांप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है। लिहाजा इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। इस बारे में कुछ हिन्दू संगठनों के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बैठक भी की, जिसके बाद तय हुआ कि एएमयू इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दे सकता है। जिसके बाद से बीजेपी ने एएमयू के फैसले का विरोध किया है और इस मामले में राजनीति तेज हो गई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।