26 फरवरी को होगी तेज प्रताप से राजलक्ष्मी की शादी
(India)
राजद प्रमुख लालू प्रसाद की सबसे बेटी राजलक्ष्मी की शादी समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के पोते सांसद तेज प्रताप सिंह के साथ 26 फरवरी को होगी. अगले साल फरवरी में 21 तारीख को दोनों की विधिवत सगाई होगी और पांच दिन बाद 26 फरवरी को शादी होगी. मंगलवार को सांसद प्रेमचंद गुप्ता के मेहरौली स्थित फॉर्म हाउस में दोपहर आयोजित एक भव्य समारोह में दोनों राजनीतिक परिवारों के बीच रिश्ता कायम हो गया. राजलक्ष्मी ने अपने परिजनों के बीच तेज प्रताप सिंह को अंगूठी पहनायी. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक रिंग सेरेमनी में दिग्गज राजनेताओं का भी जुटान हुआ. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के सांसद केसी त्यागी भी शामिल हुए. मुलायम सिंह यादव की ओर से यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद रामगोपाल सिंह यादव, यूपी सरकार के मंत्री शिवपाल सिंह यादव एवं उनका परिवार उपस्थित हुआ. लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का पुरा कुनबा रिंग सेरेमनी समारोह में उपस्थित थे. लालू-राबड़ी परिवार ने चुनिंदा लोगों को ही रिंग सेरेमनी समारोह में न्योता दिया था. तेज प्रताप सिंह यूपी के मैनपुरी के सांसद हैं और मुलायम सिंह यादव के भाई के पोते हैं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।