(Churu, Churu)
सादुलशहर में इस सीजन का पहला और घना कोहरा शहर में दिखाई दिया... कोहरा इतना ज्यादा घना था कि पांच फीट दूरी पर स्थित चीज भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थी... कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन चालकों ने अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया... जब कोहरा कम हुआ, तभी चालक अपने वाहनों को लेकर रवाना हुए.. इसके साथ ही कोहरे के कारण सर्द हवाएं चल रही है सुबह ठंड ज्यादा होने से लोगों को जगह-जगह अलाव जलाना पड़ रहे है... इसके साथ ही सुबह के समय बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे है नौकरी पर जाने वालो को भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है... वहीं शीत लहर की चपेट में आने से लोग अपने घरों में ही दुबके हुए है या फिर लोग अपने मकानों दुकानों के आगे आग जलाकर सर्दी से बचते नजर आ रहे है... वहीं सर्दी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है जिससे लोगों ने शहर के मुख्य स्थानों पर नगर पालिका से अलाव जलवाने की मांग की है....प्रदेश में सर्दी के तेवर तीखे बने हुए हैं। पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है।हालांकी आज कोहरे से लोगों को राहत जरूर मिली पर ठंड का प्रकोप जारी है।सुबह सुबह भारी कोहरे के बाद आज पिंकसिटी जयपुर में खिली खिली की धूप निकल आने से लोगों को कम से कम घने कोहरे से तो निजात मिल गयी।धूप निकलने के बाद लोग इस गुनगुनी धूप का आनंद उठाते नजर आ रहे हैं।वहीं बात अगर कल रात की करें तो पारा लगातार नीचे जाता नजर आया वहीं ठंडी हवाओं ने मुश्किलें और बढ़ा दीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।