शिवसेना विधायक ने उद्धव के सुरक्षाकर्मी को जड़ा थप्पड़
(India)
शिवसेना के विधायक हषर्वर्धन जाधव ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के सुरक्षा दल में शामिल एक विशेष पुलिस अधिकारी को बुधवार रात एक होटल में कथित तौर पर थप्पड़ जड़ दिया. पुलिस ने बताया कि पुलिस अधिकारी पराग जाधव होटल के एक कमरे के बाहर तैनात थे जहां उद्धव पार्टी के कुछ विधायकों के साथ एक बैठक कर रहे थे. पुलिस ने पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि इस दौरान हषर्वर्धन ने कमरे में घुसने की कोशिश की लेकिन पराग ने उन्हें रोक दिया जिससे नाराज होकर विधायक ने कथित तौर पर अधिकारी को चांटा मारा. उन्होंने बताया कि सोनेगांव पुलिस थाने में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसके अधिकार क्षेत्र में होटल आता है. मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद के विधायक हषर्वर्धन से प्रतिक्रिया नहीं मिली है. महाराष्ट्र के विधायक राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में विधानसभा के वर्तमान शीतकालीन सत्र के लिए जुटे हुए हैं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।