(DELHI, India)
धर्मांतरण के मुद्दे पर संसद में आज भी हंगामा जारी है। सांसदों का हंगामा जारी है। आज पीएम के राज्यसभा पहुंचते ही कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम ने संसदीय दल की बैठक में अपने सांसदों को लक्ष्मण रेखा न लांघने की नसीहत दी थी फिर भी उनके नेता आखिर आए दिन क्यों विवादित बयान दे रहे हैं। लोकसभा में सरकार की तरफ से बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार धर्मांतरण पर चर्चा को तैयार है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आनंद शर्मा को जवाब देते हुए कहा कि पीएम इससे पहले भी एक बयान पर सफाई दे चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद विपक्ष का हंगामा नहीं रूका। जेटली ने कहा कि सदन में चर्चा कैसे हो ये विपक्ष तय कर रहा है। इससे पहले आज विपक्ष के भारी हंगामे के बाद पीएम राज्यसभा पहुंचे। आज सत्र शुरू होते ही धर्मांतरण के मुद्दे पर सांसदों का हंगामा शुरू हो गया। राज्यसभा में आज पीएम मोदी के नहीं आने पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया था। जेडीयू नेता शरद यादव ने कहा कि आखिर पीएम सदन में आकर धर्मांतरण के मुद्दे पर बयान क्यों नहीं देते आखिर उन्होंने इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न क्यों बना लिया है। भारी हंगामे के बाद प्रधानमंत्री राज्यसभा पहुंचे। गौर हो कि पिछले कई दिनों से पीएम के जवाब की मांग को लेकर विपक्ष सदन नहीं चलने दे रहा है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।