(DELHI, India)
भारत ने आज पाकिस्तान से कहा कि अगर वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति गंभीर है तब उसे मुम्बई आतंकी हमले के आरोपी हाफिज सईद और श्रंखलाबद्ध बम विस्फोटों के षडयंत्रकारी दाउद इब्राहिम को भारत को सौंप देना चाहिए जिनके नाम सबसे वांछित अपराधियों की सूची में भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पेशावर में स्कूल पर आतंकी हमले के मद्देनजर आतंकवाद से मुकाबले के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘ अगर पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लडाई के प्रति गंभीर है तब उसे भारत को दाउद इब्राहम और हाफिज सईद को सौंपना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि नवाज शरीफ इस संबंध में आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठायेंगे।’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।