मिस्र के एक कब्रिस्तान ऐसा, जिसमें हैं 10 लाख से ज्यादा ममी
(India) ब्राइघेम यंग यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद् पिछले करीब 30 साल से ‘फैग अल-गैमस’ नाम के इस कब्रिस्तान की खुदाई कर रहे थे, इस कब्रिस्तान के पास एक पिरामिड है, वहां उस जमाने की कई ममी है, जब मिस्र में पहली सदी से लेकर सातवीं सदी तक रोमन या बाइजेंटाइन साम्राज्य का शासन था, ब्राइघेम यंग यूनिवर्सिटी के प्राचीन लेख विभाग में असोसिएट प्रोफेसर और परियोजना निदेशक केरी महलेस्टाइन ने कहा, ‘‘हम इस बात को लेकर निश्चिंत हैं कि इस कब्रिस्तान में 10 लाख से ज्यादा लोगों को दफनाया गया था, यह काफी बड़ा और काफी सघन है .’’ शोधकर्ताओं ने बताया कि इस कब्रिस्तान में दफनाए गए लोग अक्सर बिना कब्र के साजोसामान और बगैर ताबूत के ही दफना दिए गए, उन्होंने कहा कि मृतकों के आंतरिक अंगों को शायद ही कभी हटाया गया, इसके बजाय, शुष्क प्राकृतिक माहौल से शव परिरक्षित (ममीफाइड) हुए

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।