सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी
(India)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गुरुवार की देर रात सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जुकाम और अस्थमा से जूझ रहीं सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सोनिया गांधी इन दिनों सर्दी और अस्थमा से पीड़ित हैं। उन्हें करीब चार घंटों के लिए गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इसके बाद से वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रही थीं। वहां उनका टेस्ट किया गया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ देर के लिए भर्ती होना पड़ा। सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद शुरुआती ईलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। कांग्रेस के करीबी सूत्रों के मुताबिक उम्मीद जताई कि कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार को संसद जाएंगी और अपना दैनिक काम-काज संभालेंगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।