उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में गुरुवार की रात भूकंप के झटके महसूस किये गये. इसके कारण लोग अपने-अपने घर से बाहर निकल गये। रात नौ बज कर दो मिनट पर आये भूकंप के कारण करीब 10 सेकेंड तक धरती डोलती रही। पटना समेत दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मुंगेर सहित नेपाल की सीमा से सटे इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। पटना में भी पांच से सात सेकेंड तक भूकंप का अनुभव हुआ। मौसम विभाग के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गयी हैै। आपदा प्रबंधन विभाग ने किसी भी स्थिति से निबटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कोसतर्क रहने को कहा है। । मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप का केंद्र बिंदु देश के अंदर नहीं है. पहला केंद्र बिंदु अफगानिस्तान के इलाके में और दूसरा भारत -नेपाल सीमा के पास था । इस वजह से नेपाल से सटे बिहार के कई इलाके में भूकंप के झटके महसूस हुए । सुपौल और मधुबनी से मिली जानकारी के अनुसार कुछ सेकेंड तक चैकी, पलंग हिलते रहे. इलाके में एहतियात के तौर पर बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गयी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।