पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले पर जम्मू में कुछ अज्ञात हमलावरों ने ईंट-पत्थर फेंक कर हमला किया जिससे उनकी कार का ड्राइवर जख्मी हो गया. जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित भोर कैंप में यह घटना हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सिद्धू गांधी नगर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार कवींद्र गुप्ता के पक्ष में भोर कैंप में चुनाव प्रचार कर रहे थे. तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनके वाहन पर ईंट-पत्थर फेंक कर हमला किया. बहरहाल, इस हमले में सिद्धू को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने कहा कि हमलावर अपनी धार्मिक पुस्तक पर सिद्धू की हालिया टिप्पणी को लेकर उनसे नाराज थे. इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं भाजपा प्रवक्ता एवं वॉर रुम प्रभारी अरुण गुप्ता ने इस हमले के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार करार दिया है। और कहा की हम इस हमले की निंदा करते है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।