दिल्‍ली: तापमान में गिरावट, कुछ इलाकों में घना कोहरा
(DELHI, India) दिल्ली में ठंड की स्थिति के बारे में बताते हुए मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री नीचे है। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की उम्मीद है और आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम अधिकारी ने बताया कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे साथ में सुबह के समय घना कोहरा बना रहेगा। सवेरे साढ़े आठ बजे वातावरण में 89 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। कल न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।