(DELHI, India)
लोकसभा में नरसिम्हन थोटा और सिसिर कुमार अधिकारी के एक प्रश्न के उत्तर में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि आधुनिकीकरण की योजना के तहत रक्षा संबंधी सार्वजनिक क्षेत्र के सभी शिपयाडरे ने स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता को मजबूत बनाने की पहल की है। मंत्री ने कहा कि ‘खरीदो और बनाओ (भारत में) प्रक्रिया के तहत प्रक्रियाओं को और सरल बनाया गया है और भारतीय रक्षा उद्योग के लिए इसे अधिक आकषर्क बनाया गया है। पर्रिकर ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की नीति की समीक्षा की गई है और नयी नीति के तहत 49 प्रतिशत समग्र विदेशी निवेश की अनुमति दी गई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा निर्यात रणनीति तैयार की गई है और इसे सार्वजनिक किया गया है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।