जनता परिवार के विलय के लिए कोई समय या तारीख तय नहीं की गई है। लेकिन आगामी 22 दिसंबर को दिल्ली में महाधरना इस दिशा में पहला ठोस कदम होगा। ये कहना है जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का। उन्होंने कहा कि जनता परिवार के छह दलों के नेताओं की दो बैठकों के बाद हमने बीजेपी सरकार का चेहरा बेनकाब करने के लिए आगामी 22 दिसंबर को दिल्ली में महाधरना देने का निर्णय लिया है। ये पुराने जनता परिवार के विलय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। गौरतलब है कि जनता परिवार से अलग हुई पार्टी में एसपी, राजद, जदयू, जनता दल एस, आईएनएलडी और समाजवादी जनता पार्टी इस विलय में शामिल हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।