दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन,उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, उत्तरप्रदेश में 8 की मौत
(DELHI, India) हालांकि दिल्ली में आज कोहरा नहीं है लेकिन ठंड और कोहरे की वजह से देश भर में एक सौ चवालीस ट्रेनें देरी से चल रही हैं, दिल्ली में विमानों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है, करीब 20 उड़ानें देरी से आ-जा रही हैं, इलाहाबाद में सभी स्कूलों को फिलहाल बंद करने का आदेश दिया गया है,,दिल्ली में धूप नहीं निकली लेकिन कुछ लोग हैं जो मौसम का मजा ले रहे हैं, इंडिया गेट पर घूमने-फिरने लोग पहुंच रहे हैं, सर्दी से जिंदगी पर असर भी पड़ा है, सबसे ज्यादा असर रेल यातायात पर पड़ा है. ट्रेनों की लेट-लतीफी के बाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है, मजबूरी है इसलिए छोटे-छोटे बच्चों के साथ लोग समय बिता रहे हैं, उत्तराखंड के नैनीताल में सर्दी की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है, 14-15 और 16 दिसंबर को हुई भारी बर्फबारी की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, कई दिनों से नैनीताल और आसपास के इलाकों में बिजली गायब है, इलाके में सैलानियों की पसंदीदा जगह मुक्तेश्नर जाने के रास्ते बंद पड़े हुए हैं, यहां भी बिजली ठप है, मेरठ में ठंड ने दो लोगों की जान ले ली है, लोगों का आरोप है कि इतनी सर्दी के बाद भी प्रशासन ने इससे निपटने का कोई इंतजाम नहीं किया है, सर्दी की वजह से सभी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से कर दिया गया है, इलाहाबाद भी जबरदस्त शीतलहर और ठण्ड की चपेट में है। दो दिन से पारा 5 डिग्री के आसपास है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।