(DELHI, India)
एक रैली के दौरान महात्मा गांधी की हत्या के सिलसिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर की गयी कथित टिप्पणी के मामले में उनके खिलाफ मुकदमा हुआ है। याचिका दो दिन पहले दायर की गयी थी। शनिवार को न्यायमूर्ति पी.डी. कोडे की अदालत में सुनवायी के लिए आयी। न्यायधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनवायी के लिए छह जनवरी 2015 की तारीख तय की है। भिवंडी के सोनावणे में छह मार्च को एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि ‘आरएसएस के लोगों’ ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा था, ‘आरएसएस के लोगों ने गांधीजी की हत्या की और आज उनके लोग (भाजपा) उन्हीं (गांधी) की बातें करते हैं.. उन्होंने सरदार पटेल और गांधीजी की खिलाफत की।’ बाद में आरएसएस ने राहुल की इस टिप्पणी पर भिवंडी अदालत में मुकदमा किया था।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।