घरवापसी या धर्म परिवर्तन सरकार का एजेंडा नहीं: वेंकैया
(DELHI, India) उन्होंने कहा, "अगर कोई शख्स जबरन धर्म परिवर्तन या पुन: धर्म परिवर्तन कर रहा है तो राज्य सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे." धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर विपक्ष के तीखे वार का जवाब देते हुए वेंकैया ने कहा कि न तो सरकार और न ही बीजेपी इससे में शामिल हैं और राज्य सरकार उनपर कार्रवाई करे जो कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रहे हैं, विपक्ष ने इस मुद्दे को शून्यकाल में उठाया तो वेंकैया ने कहा, "इस मुद्दे पर सरकार कहीं नहीं है, पार्टी (बीजेपी) भी इस मामले में कहीं नहीं है, अगर कोई शख्स ऐसा करता है तो राज्य सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए." वेंकैया ने आगे कहा, "सरकार इसमें शामिल नहीं है, सरकार धर्म परिवर्तन और पुन: धर्म परिवर्तन का समर्थन नहीं करती है. पूरा देश शांत है और कुछ लोग नाराज़ हैं... आप इसे सियासी मुद्दा बनाना चाहते हैं तो बाहर बनाए, आप सीधे आरोप नहीं लगा सकते." जब कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने केरल में धर्म परिवर्तन के ताजा मामले को उठाया तो वेंकैया ने कहा, "इसपर कार्रवाई राज्य सरकार को करनी चाहिए और दुर्भाग्य से राज्य में वेणुगोपाल की (कांग्रेस) ही सरकार है, जिन्होंने कार्रवाई नहीं की है." तब लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ जब कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हर दिन अलग-अलग राज्यों से धर्म परिवतन की ये घटनाएं सामने आ रही हैं, सरकार अपरोक्ष रुप से इसका समर्थन कर रही है, इससे पहले इस मुद्दे पर आज भी राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ, लेफ्ट पार्टियां ने नोट देकर आरएसएस चीफ मोहन भागवत के ताज़ा बयान पर बहस की मांग की, इसी तरह का नोटिस समाजवादी पार्टी के नेता नेरश अग्रवाल ने भी दिया, लेकिन बीजेपी के सीनियर नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इससे पहले भी इस मुद्दे पर बहस हो चुकी है

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।