बिलों को बाधित कर लोगों के हितों को नुकसान पहुंचा रहा है विपक्ष:वेंकैया नायडू
(DELHI, India) उन्होंने विपक्ष पर संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों को बाधित करने का आरोप लगाया। विपक्षी दलों द्वारा सदन में कार्यवाही बाधित करने के बाद संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि भाजपा के कुछ विरोधियों की ओर से बेवजह का सख्त रूख अपनाने के कारण लोगों का कल्याण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने हालांकि उम्मीद जाहिर की कि स्थिति में सुधार होगा और बीमा विधेयक, कोयला विधेयक, दिल्ली विशेष कानून विधेयक जैसे विधेयक पारित हो सकेंगे।
यह पूछे जाने पर कि क्या शीतकालीन सत्र की अवधि बढ़ायी जायेगी, वेंकैया ने कहा कि प्राथमिकता यह है कि विधेयक पारित हों। उन्होंने कहा, देखिये , कल संसदीय मामलों पर कैबिनेट कमिटि की बैठक होगी और स्थिति की समीक्षा करने के बाद कोई निर्णय किया जायेगा। वेंकैया ने कहा कि कुछ विरोधी दल सरकार के विकास और सुशासन के मुद्दे को पटरी से उतारने के लिए ऐसे मुद्दे (धर्मांतरण) उठा रहे हैं। दुर्भाग्य से उन्हें लोगों का समर्थन नहीं मिलेगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।