मीडिया में हार की खबर चलने से जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला नाराज दिखाई दिए। उन्होंने ट्विट करके अपनी नाराजगी जाहिर की। उमर अब्दुल्ला को सोनावर सीट से हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं बीरवाह सीट पर काफी मुश्किल से जीत हासिल हुई है। उन्हें सिर्फ 902 सीटों से जीत हासिल हुई है। लेकिन मीडिया ने एक बार दोनों सीट पर उमर अब्दुल्ला की हार की खबर चलाई थी। उमर को ये खबर काफी नागवार गुजरी और उन्होंने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जताते हुए मीडिया को नसीहत दी कि इतनी जल्दी मेरी राजनीति को मत खत्म करें पहले सही नतीजें तो जांच लें। उसके बाद उमर ने एक और ट्वीट किया कि शुक्र है मेरे हार की खबर चली उसके बाद मेरी जीत का स्वाद और मीठा हो गया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।