झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
(India)

झारखंड विधानसभा चुनाव के लगभग सभी सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। जिसके बाद भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। भाजपा ने 81 में से 42 सीटों पर जीत दर्ज की। तो कांग्रेस महज छह सीटों पर जीत सकी और जेएमएम 19 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। जेवीएम आठ सीटों पर सिमट कर रह गई तो छह सीटों पर अन्य उम्मीवादर जीत दर्ज कराने में कामयाब रहे। जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है और उन्होंने आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया। आखिर जश्न हो भी क्यों नहीं। पूरे 14 साल बाद एक बार फिर झारखंड में भाजपा का वनवास खत्म हुआ और वो सरकार बनाने जा रही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।