जम्मू-कश्मीर और झारखंड में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि गांधी की महासचिवों के साथ बैठक पार्टी को मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श के लिए विभिन्न राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ उनकी बैठकों का हिस्सा है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार की बैठक में महाराष्ट्र, हरियाणा और अब जम्मू-कश्मीर और झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए विभिन्न राज्यों में पार्टी को मजबूत बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।