कश्मीर घाटी में 40 दिनों तक चलने वाली कंपकपाने वाली ठंड ‘चिल्लई कलां’ की शुरुआत हो चुकी है। अमूमन इसके शुरुआत से ही कड़कडाती ठंड पड़नी शुरु हो जाती है। इस बार कुछ ऐसा ही हो रहा है। पूरा प्रदेश ठंड से ठिठूर रहा है। वहीं जम्मू में लोगों का कहना है कि इस बार पहले की अपेक्षा अधिक ठंड का असर देखने को मिल रहा है। चिल्लई-कलां के दौरान लगातार बर्फबारी होती है। इस दौरान मौसम ठंडा बना रहता है क्योंकि दिन का तापमान भी तेजी से नीचे गिरता है। जिससे मशहूर डल झील समेत अधिकतर जलाशय जम जाते हैं। राज्य के मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश या छिटपुट बारिश होने का अनुमान लगाया है। चिल्लई-कलां 31 जनवरी को खत्म हो जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।