(Aklera, Jhalawar)
सुजानगढ़ में आज देर तक छाए घने कोहरे के चलते जहां एक ओर जन जीवन खासा प्रभावित हुआ, वहीं दूसरी और कोहरे के कारण 20 मीटर से भी कम होने के कारण बस और रेल सेवा भी हुई प्रभावित... इसके साथ ही कई रेलगाडि़यां एक से डेढ़ घंटे देंरी से आई तो बस चालकों को भी बसें धीरे -धीरे लाईटें जलाकर बसों को चलानी पड़ी.... इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर लोग जहां अलाव तापते दिखाई पडे़ वहीं आमजन देर तक घरों में दुबके रहे... सर्दी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और साथ ही बच्चों और नौकरीयों पर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.... पिछले तीन दिनों से जिले में कडाके की ठंड के साथ ही शितलहर भी जारी है घने कोहरें ने पूरे शहर को अपने आगोश में सिमेंट रखा है... इसके साथ ही हड कंपानें वाली इस ठंड ने लोगों की दिनचर्या अस्त व्यस्त कर दी है घना कोहरा होने की वजह से यातायात पूरी तरह से प्रभावीत हो गया है और सडकों पर सरपट दौडनें वाले वाहन कोहरें की वजह से रेंग रेंग कर चलनें को मजबूर है.... वहीं वाहन चालकों को दिन में भी वाहन की हेड लार्इटें जलानी पड रही है तो रेल यातायात भी पूरी तरह से प्रभावीत है घनें कोहरें की वजह से ट्रेनें कर्इ घंटों की देरी से चल रही है लोग अपने घरों में ही गर्म कपडों का सहारा लेकर दुबके बैठे है तो जो लोग बहार निकल रहे है वो भी पूरी तरह से गर्म कपडों में लिपटे दिखार्इ दे रहे है.... वहीं सर्दी से बचाव के लिये लोग जगह जगह पर अलाव जलाकर अपने हाथ सेक रहे है तो कोर्इ चाय का सहारा ले रहा है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।