जम्मू-कश्मीर: सरकार बनाने की कोशिश में भाजपा, उमर ने दिए समर्थन के संकेत
(DELHI, India) चुनाव में पीडीपी 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जबकि राज्य में सरकार बनाने के लिए 44 सीटों की जरूरत है। ऎसे में भाजपा राज्य में सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और राज्य के निर्वतमान सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा के साथ जाने के संकेत दिए हैं। एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, "मैं उनके(भाजपा) पास नहीं जा रहा, अगर वे मेरे पास आते हैं तो उनसे बात ना करना मूखर्ता होगी। अगर पीडीपी के लिए भाजपा अछूत नहीं है तो हमारे लिए अछूत कैसे हो सकती है।" वहीं दूसरी ओर पीडीपी का कहना है कि वह सरकार बनाने के लिए किसी भी तरह का गठबंधन करने की जल्दबाजी में नहीं है। हालांकि, पीडीपी ने अभी भाजपा के साथ जाने के मुद्दे पर भी कोई फैसला नहीं लिया है। क्योंकि दोनों ही पार्टियों की विचारधारा अलग-अलग है। इसके साथ ही पीडीपी को भी समर्थन देने के लिए उमर ने संके त दिए थे। उमर ने कहा था कि अगर मुफ्ती उनसे बात करने आते हैं तो वे पीडीपी के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। साथ ही कहा था कि अगर नीतीश और लालू एक साथ आ सकते हैं तो पीडीपी और एनसी क्यों नहीं। पीडीपी की ओर से पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के पिता मुफ्ती मोहम्मद सैयद मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को आए प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणामों में पीडीपी 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जबकि भाजपा को 25 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।