कांग्रेस के साथ नहीं जाना चाहती पीडीपी
(India)

जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए पीडीपी कांग्रेस के साथ जाने की इच्छुक नहीं है। पीडीपी नेताओं को लग रहा है कि अगर कांग्रेस के समर्थन से उन्होंने सरकार बनाई तो आगे जाकर केंद्र से वित्तीय मदद मिलने में दिक्कत होगी। पीडीपी सूत्रों की मानें तो अब तक उन्हें बीजेपी की तरफ से किसी तरह का प्रस्ताव नहीं मिला है और ना ही बीजेपी की तरफ से उन्हें संपर्क किया गया है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर की जनता ने सभी दलों को खण्डित जनादेश दिया है। लिहाजा राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। नेशनल कांफ्रेंस तीसरे और कांग्रेस चैथे नंबर पर खिसक गई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।