अलवर के महाराजा जयसिंह ने रॉल्स रॉयस कारों से कराई थी शहर की सफाई
(India) अलवर के महाराजा जयसिंह ने तो रॉल्स रॉयस से नाराज होकर इन कारों से शहर की सफाई कराई। दरअसल हुआ यूं कि एक बार वे लंदन गए हुए थे। सादा पोशाक में ही वे रॉल्स रॉयस के शोरूम चले गए और वहां पर उन्होंने कारों की कीमत और फीचर पूछे। शोरूम के सेल्समैन ने उन्हें गरीब भारतीय मानते हुए उनका अपमान कर दिया और शोरूम से निकाल दिया। घटना से अपमानित जयसिंह वापिस अपने होटल गए और कंपनी के शोरूम में फोन कर कहलवाया कि अलवर के महाराजा आपकी कार खरीदने के इच्छुक है। इसके बाद जयसिंह ने शोरूम में खड़ी सभी छह कारें खरीद ली और नकद भुगतान के साथ ही डिलिवरी चार्ज भी चुका दिया। इसके बाद अलवर में उन सभी कारों से सफाई कराना शुरू कर दिया। ये बात पूरी दुनिया में फैल गई। इसके चलते रॉल्स रॉयस की काफी थू-थू हुई और उसकी बिक्री घट गई। कंपनी ने महाराजा से माफी मांगी और छह नई कारें फ्री में देने की पेशकश की। इससे जयसिंह मान गए और उन्होंने रॉल्स रॉयस से सफाई कराना बंद कर दिया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।