बीजेपी सभी महत्वपूर्ण पक्षों से विचार विमर्श कर रही है : माधव
(JAMMUandKASHMIR, India) भाजपा नेता माधव ने पीडीपी नेता मुजफ्फर बेग समेत घाटी के कई राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। उन्हेंने कहा कि राज्य के विकास के लिए प्रधानमंत्री की बड़ी सोच है। उन्होंने कहा, ‘ इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए हमें ऐसी सरकार प्रदान करनी है जो राज्य को विकास की पटरी पर ला सके।’ राम माधव ने संवाददाताओं से कहा, ‘ हम सभी महत्वपूर्ण पक्षों के साथ बैठक कर रहे हैं और हमारा उद्देश्य स्थिर और भरोसेमंद सरकार प्रदान करना है।’ गौरतलब है कि हाल में हुए चुनाव में 87 सदस्यीय विधानसभा में पीडीपी को 28 सीटें मिली जबकि भाजपा को 25, कल यहां आने के बाद पीडीपी से बातचीत के बारे में उन्होंने कहा कि बातचीत अभी प्रारंभिक स्तर पर है। उन्होंने कहा, ‘पीडीपी महत्वपूर्ण पक्ष है और उसे महत्वपूर्ण जनादेश मिला है। मुफ्ती मोहम्मद सईद का पांच दशक लम्बा राजनीतिक कैरियर है और उनका न केवल राज्य में बल्कि पूरे देश में सम्मान किया जाता है।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।