जनता और सांसद का असल रिश्ता चुनाव के बाद शुरु होता: वरुण
(DELHI, India) सांसद और जनता का असल रिश्ता तो चुनाव के बाद ही शुरु होता है। वरुण ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत अपनाये गये वल्लीपुर गांव में अपने दौरे के दूसरे दिन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा, ‘तमाम जनप्रतिनिधि ऐसे है जो चुनाव के बाद जनता के बीच नहीं जाते है। मैं गांव के बीच जाकर जनता से मिलकर उनका विकास करना चाहता हूं। सांसद और जनता का रिश्ता चुनाव तक ही सीमित नहीं है। असल रिश्ता तो चुनाव के बाद शुरु होता है।’’ उन्होंने कहा कि जनता को भी यह देखना चाहिए कि उसने जिसे जिताया है वह उसे अपना समझता भी है या फिर उसने मात्र वोट हासिल करने के लिए ही उससे वादे किया थे। भाजपा सांसद ने कहा कि जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया है यह उनका सौभाग्य है। वह जनता के काम आ सके तो यह उनका सौभाग्य है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।