बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह की टीम का जल्द विस्तार हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक नई टीम में मध्यप्रदेश बीजेपी के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय और झारखंड में बीजेपी का चेहरा रहे अर्जुन मुंडा को मौका मिल सकता है। साथ ही दिल्ली से श्रीकांत शर्मा, बिहार से सत्येंद्र कुशवाहा, यूपी से स्वतंत्र देव सिंह और अनिल जैन, हिमाचल प्रदेश से अनुराग ठाकुर को महासचिव बनाया जा सकता है। तो मूंडा को बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। अगले साल जनवरी में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है। इससे पहले आगामी दो तीन दिनों में टीम शाह का विस्तार किया जा सकता है....
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।