आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के नजफगढ़ में हुई रैली में उस समय हलचल मच गई। जब कुछ शरारती तत्वों ने केजरीवाल पर अंडे फेंके और पॉवर सप्लाई यूनिट्स को बंद कर अड़चन डालने की कोशिश की। हालांकि फेंके गए अंडे केजरीवाल तक नहीं पहुंच पाए। जिससे इस घटना को लेकर कोई बड़ा विवाद खड़ा नहीं हुआ। लेकिन केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर इस घटना को लेकर तंज जरूर कसा। इस हमले के तुरंत बाद केजरीवाल ने कहा कि इन पार्टियों को ऐसे कृत्यों के उलझने की जगह वास्तव में कुछ काम करना चाहिए। साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ी महंगाई पर भी सरकार को आड़े हाथ लिया.....
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।