उत्तर भारत में कडाके की सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। राजधानी दिल्ली में ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है वहीं हरियाणा में पारा काफी नीचे लुढक गया। घने कोहरे से सडक और रेल यातायात पर बहुत बुरा असर पडा है। देश के उत्तरी भागों में घने कोहरे के चलते करीब 100 ट्रेनें या तो रद्द कर दी गयीं या विलंब से चल रही हैं। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरे होने के कारण रेल और सडक यातायात अवरुद्ध रहा। आठ ट्रेनें रद्द कर दी गयीं जबकि 79 विलंब से चल रही हैं. कई ट्रेनों का समय बदलना पडा. पंजाब और हरियाणा में हाड कंपाने वाली ठंड पड रही है जहां अधिकतर स्थानों पर पारा लुढक गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।