जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर अलग-अलग तरकीबें लगाई जा रही हैं. जम्मू कश्मीर में बीजेपी के मिशन सीएम को झटका लगा है. पीडीपी ने मुफ्ती मोहम्मद सईद को सीएम बनाने समेत पांच शर्ते रखीं हैं. जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए पीडीपी ने बीजेपी के सामने 5 शर्तें रखी है. शर्तों के मुताबिक पीडीपी चाहती है कि मुख्यमंत्री उसी का हो और मुफ्ती मोहम्मद सईद मुख्यमंत्री बनें.जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए बीजेपी और पीडीपी के बीच बात आगे बढ़ी है. बीजेपी महासचिव राम माधव ने कहा है कि पीडीपी के साथ पहले दौर की बातचीत पूरी हुई है. अभी बातचीत जारी है. राम माधव ने कहा है कि सीएम को लेकर कोई विवाद नहीं है. बीजेपी अपना मुख्यमंत्री चाहती है लेकिन बड़ी पार्टी पीडीपी है. पीडीपी के पास 28 विधायक हैं. बीजेपी के पास 25 विधायक हैं. दोनों के साथ आने से सरकार बनती है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।