बीजेपी के सीनियर लीडर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि रावण दलित था। स्वामी ने कहा, ‘रावण का डीएनए दलित का था। रावण लंका का नहीं यूपी का रहने वाला था। नोएडा के पास स्थित बसरख में पैदा हुआ था। रावण की रानी मंदोदरी भी यूपी के मेरठ की रहने वाली थी।’ वह बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में यूथ इन ऐक्शन नाम के संगठन की ओर से मै और मेरा भारत विषय पर बोल रहे थे।उन्होंने कहा, राावण एक बार कैलाश पर्वत पर तपस्या करने गया उसके बाद भगवान शिव से मिले वरदान के बाद उसने कुबेर द्वारा बसाई गई खूबसूरत श्रीलंका पर आक्रमण करके कब्जा किया था। इसका वैज्ञानिक प्रमाण है। सुब्रमण्यम स्वामी यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, ष्हम लोग हिंदुस्तानी है। हम किसी भी धर्म के हो लेकिन हमारे पूर्वज हिंदू ही थे। स्वामी ने कहा कि हिंदुस्तान के सभी लोग एक डीएनए है। व्यक्तिगत मुस्लिम भी इस बात को मानेंगे लेकिन मुल्ला को यह बात पसंद नहीं आएगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।