उत्तर भारत में शीतलहर, उप्र और पंजाब में सात की मौत
(Aonla, Bareilly) साथ ही घने कोहरे की वजह से 70 ट्रेनों के समय पर असर पड़ा है, साथ ही सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। कड़ाके की सर्दी के फिलहाल कम होने के कोई आसार नहीं है। दिल्ली में आज इस मौसम का दूसरा सबसे सर्द दिन था। तापमान गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से तीन डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान कल की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। शहर में 22 दिसंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जो 4.2 डिग्री सेल्सियस था। शहर के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा, जिस वजह से उत्तर की ओर जाने वाली 50 ट्रेनें प्रभावित हुईं। उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में शीत लहर और कोहरे का कहर जारी है। प्रदेश के बारांबकी जिले में कल रात पांच लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक होम गार्ड सहित तीन लोगों की बारांबकी के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड से मौत हो गई। जबकि दो अन्य की कल रात खराब दृश्यता की वजह से हुए एक हादसे में मौत हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।