धनिया और इसकी पत्तियों का सेवन कई मायनों में है लाभकारी
(India) धनिया के सेवन के कई फायदे हैं। धनिया को ताजे छाछ में मिला कर पीने से बदहजमी, मितली, पेचिश और कोलाइटिस से राहत मिलती है। टायफायड होने की स्थिति में हरी धनिया के पत्तों का सेवन करने से लाभ मिलता है। धनिया के सूखे बीजों को पानी में उबालें। इसे छान लें और ठंडा करें। इसके पानी को पीने से कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। एक चम्मच धनिया के जूस में थोड़ी हल्दी मिला के लगाने से मुंहासे ठीक होते हैं। हरी धनिया, हरी मिर्च, कसा हुआ नारियल और अदरक की चटनी बना कर खाने से अपच के कारण पेट में होनेवाले दर्द से राहत मिलती है। अधिक मासिक धर्म आने पर छह ग्राम धनिया के बीज को आधा लीटर पानी में उबालें। पानी आधा होने पर थोड़ा शक्कर मिला कर गरम पीएं। लाभ होगा। आधे गिलास पानी में दो चम्मच धनिया डाल कर पीने से पेट दर्द दूर होता है। स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों का भी कहना है कि ठंड के मौसम में धनिया की पत्तियों का सेवन खानपान में करना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।