पीके में दुबई और आईएसआई का पैसा लगा: सुब्रमण्यम स्वामी
(DELHI, India) आमिर खान की फिल्म पीके भले थियेटर में रिकॉर्डतोड़ हो रही है लेकिन थियेटर के बाहर फिल्म के खिलाफ तोड़फोड हो रही है, तो बीजेपी सांसद भी अब इस विवाद को हवा देने में जुट गए हैं, बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी तो इस फिल्म पर सवाल उठा रहे हैं, स्वामी ने पूछा है कि आखिर फिल्म पीके में किसका पैसा लगा है?
स्वामी ने कहा है कि पीके फिल्म में दुबई और आईएसआई का पैसा लगा होने की खबर मिली है, स्वामी ने ट्वीट किया है, 'फिल्म पीके को किसने फाइनैंस किया? मेरे सूत्रों के अनुसार इसमें लगे पैसे को दुबई और आईएसआई तक ट्रेस किया जा सकता है, डीआरआई को इसकी जांच करनी चाहिए.' उधर अहमदाबाद के तीन थियेटरों में तोड़फोड़ की गई, भोपाल में भी बजरंग दल ने प्रदर्शन किया, बड़ा सवाल ये है कि अंधविश्वास पर चोट का विरोध क्यों हो रहा है? बताया जा रहा है कि आज सुबह अचानक 20 से 25 लोग थियेटर में पहुंचे और फिल्म के प्रदर्शन को रोकने की मांग करते हुए तोड़फोड़ करने लगे, अहमदाबाद में ऐसे ही दो और थियेटरों को भी निशाना बनाया गया, वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बजरंग दल के कार्यकर्तओं ने थियेटर के सामने ने आमिर खान और फिल्म के निर्माता के खिलाफ नारेबाजी की, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन भी किया, बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों का आरोप है कि आमिर की फिल्म पीके के जरिए हिंदू धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की गई है इसलिए वह फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।