(India)
एनसीआर में घने कोहरे के चलते 14 उड़ाने रद्द कर दी गई हैं, वहीं 88 उड़ाने देर से चल रही हैं। झारखंड में तापमान में लगातार आ रही गिरावट से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रांची से सटे कांके में तो न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री पर आ गया। चाईबासा और आसपास के क्षेत्रों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। सोमवार की शाम जगन्नाथपुर का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 1.5 डिग्री से. पर पहुंच गया जबकि गुवा का तापमान 2 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार का दिन इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा और कनकनी भरा रहा। लोग सुबह देर तक घरों में दुबके रहे, वहीं सांझ ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।