पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरे की वजह से 174 ट्रेनें लेट
(Atarra, Banda) राजधानी में भी कोहरा छाया है, राजधानी में सर्दी आज कुछ कम है लेकिन इतना भी नहीं बिना ठिठुरे रह सकें, दिल्ली में पारा करीब 5 डिग्री पर है, कोहरा घना तो नहीं लेकिन ऐसा भी नहीं कि इत्मीनान से सड़क पर चल सकें, दिन निकलने के साथ कोहरा छंट सकता है, पारा भी 20 डिग्री तक चढ़ सकता है, राज्य की राजधानी दिल्ली में गोल रैन बसेरों में रात गुजार रहे हैं, रैन बसेरों के इंतजाम इस हिसाब के नहीं हैं कि बेघर लोगों की जो तादाद है उस पनाह दी जा सके, कोहरे की मार से ट्रेनें उबर नहीं पा रही हैं, लगातार पड़ रहे कोहरे ने ट्रेनों का समय बद्ध परिचालन काफी खराब कर दिया है, शताब्दी, राजधानी एक्सप्रेंस सहित तकरीबन 174 ट्रेनें लेट चल रही हैं, कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी कर दी है, घनी कोहरे की चादर से लम्बी दूरी की ट्रेनों को आउटर में खडा करना पड रहा है, दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी (दृश्यता) 50 मीटर से भी कम है, दिल्ली आने वाली 5 फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं और 6 देरी से उड़न भरने वाली हैं, हिमाचल की राजधानी शिमला में आज सुबह तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।