बेंगलूरू को फिर दहला सकते हैं आतंकी! दो और धमाकों की दी धमकी
(Anekal, Bangalore) अब्दुल नामक एक व्यक्ति ने टि्वटर पर बेंगलूरू बम धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए अगले दो दिनों में दो और धमाके करने की धमकी दी है। साथ ही उसने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे इसे रोक सकते हैं तो रोक लें। यह ट्वीट गृहमंत्री राजनाथ सिंह और शहर के एक टीवी चैनल को किया गया है। ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पुलिस आयुक्त अभिषेक गोयल ने ट्वीट किया। गोयल ने कहा कि अब्दुल के इस नवीनतम ट्वीट के बारे में बेंगलूरू शहर पुलिस को जानकारी है। इस ट्वीट की जांच की जा रही है। ट्वीट को लेकर डरने की कोई बात नहीं। इसी बीच पुलिस आयुक्त एमएन रेड्डी ने भी लोगों से अपील है कि वे अफवाहों से दूर रहें। हालांकि, बेंगलूरू पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि सोमवार को ट्वीट भेज जिम्मेदारी लेने वाला इंजीनियरिंग का छात्र निकला। पुलिस के अनुसार नाबालिग यह छात्र इंजीनियरिंग कर रहा है। इसने अब्दुल नामक व्यक्ति के नाम से गृह मंत्री राजनाथ सिंह और शहर के एक टीवी चैनल को ट्वीट कर बम धमाके की जिम्मेदारी ली थी। उसने अगले दो दिनों में दो और धमाके करने की चुनौती भी दी थी। गौरतलब है कि रविवार शाम को चर्च स्ट्रीट इलाके में एक बम विस्फोट हुआ था। विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। धमाके पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो एनआईए से जांच करवाई जाएगी। गौरतलब है कि रविवार शाम को चर्च स्ट्रीट इलाके में एक बम विस्फोट हुआ था। विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। धमाके पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो एनआईए से जांच करवाई जाएगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।