(DELHI, India)
चार महीने पहले उन्हें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया, ‘ जसवंत सिंह बहुत कम होश में हैं और बिना किसी सहारे के सांस ले रहे हैं । उन्हें घर पर देखभाल की हिदायत के साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है ।’ उन्होंने बताया कि सिंह के दिल की धड़कन और रक्तचाप सामान्य है । 76 वर्षीय नेता को आठ अगस्त को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार के लोगों ने उन्हें बेहोशी की हालत में अपने घर के फर्श पर पड़े पाया था। उसके बाद से कोमा में चल रहे सिंह जीवन रक्षक उपकरणों के सहारे रहे हैं । अस्पताल में सिंह को पूरी तरह नली के जरिए तरल भोजन पदार्थ दिए गए । अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली राजग सरकार में विदेश और वित्त मंत्री रह चुके सिंह को इस वर्ष के शुरूआत में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। भाजपा द्वारा राजस्थान की बाड़मेर सीट से कर्नल (सेवानिवृत्त) सोनाराम चौधरी को टिकट देने का फैसला करने के बाद जसवंत सिंह ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया था। वह चुनाव हार गए थे ।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।