शाह को दोषमुक्त करार दिए जाने से बीजेपी का रूख सही साबित हुआ : राजनाथ
(DELHI, India) सिंह ने ट्वीट किया, विशेष सीबीआई अदालत द्वारा शाह को क्लीन चिट दिए जाने की बात जान कर वह अत्यंत खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘अदालत के फैसले से हमारा रूख सही साबित हुआ है।’ सीबीआई की एक विशेष अदालत ने शाह को बड़ी राहत देते हुए आज उन्हें इस मामले में आरोपमुक्त कर दिया। विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एम बी गोसावी ने अपने संक्षिप्त फैसले में कहा, ‘मेरा मानना है कि सीबीआई द्वारा निकाले गए निष्कर्ष को समग्रता के साथ स्वीकार नहीं किया जा सकता और उन्हें आरोपी नहीं बनाया जा सकता।’ सीबीआई ने गुजरात के तत्कालीन गृह राज्य मंत्री शाह को गैंगस्टर सोहराबुद्दीन शेख और मुठभेड के कथित प्रत्यक्षदर्शी तुलसीराम प्रजापति की हत्या में आरोपी बनाया था। सीबीआई ने इसके लिए शाह और इस मामले के दो अन्य आरोपियों के बीच टेलीफोन पर हुई कथित बातचीत का हवाला दिया था।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।