ठंड की मार: 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द
(Rajasthan, India) भारत के कई राज्य भयंकर ठंड की चपेट में हैं, देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य आए दिन कोहरे की चादर में ढ़ंक जा रहे है,,दर्जनों ट्रेने देर से चल रही हैं और रेलवे की बेतरतीब व्यवस्था की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसी बीच रेलवे ने 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, सर्दी ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तरी भारत को जमा दिया है। राजस्थान के लगभग एक दर्जन शहरों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। दो स्थानों पर पारा जमाव बिंदू से नीचे रहा। राजस्थान के सीकर जिले का फतेहपुर कस्बा कश्मीर से भी ठंडा रहा और यहां तापमान माइनस 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जयपुर का तापमान 5.3 डिग्री सेल्शियस रहा। बुधवार सुबह उत्तर भारत कोहरे के गहरे आगोश में लिपटा रहा। देश की राजधानी दिल्ली समेत तमाम बड़े शहर धुंध की चपेट में रहे। इसके चलते हवाई यातायात और रेल संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। इसके चलते दिल्ली में 80 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी जबकि 32 देरी से चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा। कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहेगी जिससे तापमान और नीचे जा सकता है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।