(JAMMUandKASHMIR, India)
पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोरा से मुलाकात के बाद संवादाताओं से बातचीत के दौरान भाजपा से हाथ मिलाने से परहेज नहीं करने का संकेत देते हुए कहा पीडीपी को कश्मीर घाटी में ‘बहुमत’ मिला है जबकि भाजपा को जम्मू क्षेत्र में ‘बहुमत’ मिला है और जनता के जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए। भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा, ‘हम मीडिया के जरिए महबूबा मुफ्ती द्वारा दर्शाए गए इस रूख की सराहना करते हैं। हम वार्ता की औपचारिक पेशकश का इंतजार कर रहे हैं।’ वैसे भाजपा नेतृत्व सरकार गठन को लेकर पीडीपी के कुछ नेताओं से अनौपचारिक बातचीत कर रहा है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि महबूबा की आज की टिप्पणियों से जम्मू कश्मीर में असमंजस की स्थिति का अंत करने में मदद मिलेगी और राज्य को विकास के मार्ग पर ले जाने तथा स्थिर सरकार देने का रास्ता साफ होगा।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।