रामगोपाल यादव ने गायिका को दिखाए नोट
(India)
यूपी में चल रहे सैफई महोत्सव में जब भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी अपना कार्यक्रम पेश कर रही थीं, उस वक्त सपा के राष्ट्रीय महासचिव उन्हें अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर रहे थे। उन्होंने गायिका को नोट भी दिखाए। ये विडियों बुधवार का है जब सैफई महोत्सव के तहत मशहूर भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी लोकगीत पेश कर रही थीं। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म एजेंट विनोद के गाने श्दिल मेरा मुफ्त काश् गाया। इस गीत को गाते हुए वह मंच से नीचे उतर आईं और दर्शकों की डिमांड पर उनके साथ ठुमके भी लगाए। कार्यक्रम में मौजूद सबसे आगे की पंक्ति में बैठे रामगोपाल यादव ने इसे अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और जेब से नोट निकालकर गायिका को दिखाए। इससे पहले, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को महोत्सव में स्थानीय लोकगीतों का खूब लुत्फ उठाया। जोश में आकर वह खुद माइक पर आ गए और स्थानीय लोकगीत फाग गाया। इसके साथ ही इसे गाने के लिए कलाकारों को नसीहत भी दी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।