धर्मान्तरण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी से देश में सामाजिक ताने बाने को धक्का लगेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी सी चाको ने कहा कि ‘घर वापसी’ आरएसएस का पसंदीदा नारा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मौन व्रत’ या ऐसी गतिविधियों को अस्वीकार करने के लिए खुल कर सामने नहीं आने का उनका फैसला देश के सामाजिक तानेबाने को चोट पहुंचाएगा। साथ ही चाको ने कहा कि ऐसे कृत्यों के लिए देश को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल का कहना है कि बीजेपी बार-बार ऐसी हरकते करती रहती है। और इनके सहयोगी दल भी ऐसा काम कर रहे है। जिसके कारण समाज में आपसी दरार पैदा हो रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।