चीन की 24 वर्षीय एक महिला 1.3 अरब डालर संपत्ति के साथ दुनिया में सबसे कम उम्र की अरबपति बन गई हैं। उन्होंने फेसबुक के सह- संस्थापक डस्टिन मोस्कोवित्ज का स्थान लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की रीयल एस्टेट डेवलपर लोगान प्रापर्टी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी हैपेंग की बेटी की पेरेन्ना होई टिंग कंपनी की गैर-कार्यकारी निदेशक हैं और 1.3 अरब डालर संपत्ति के साथ कंपनी में उनकी 85 फीसद हिस्सेदारी है। वह लंदन विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और हांगकांग में रहती हैं। लोगान प्रापर्टी होल्डिंग उन कंपनियों एवं पारिवारिक न्यास से संचालित होता है जो पेरेन्ना से संबंधित हैं। कंपनी का मुख्यालय चीनी शहर शेंजेन में हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।